सहरसा/कटिहार (मध्य स्वर्णिम): सहरसा और कटिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभाएं की। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस और राजद को आड़े हाथों लिया और बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद में अंदरूनी मतभेद हैं, उनके पोस्टरों में भी यह झलकता है। आरजेडी अपने पुराने चेहरों को छिपा रही है और कांग्रेस उनके घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं करती। जिन्होंने बिहार में जंगलराज लाया, पोस्टर से उनकी तस्वीर गायब है। पिता का नाम छिपाने में शर्म क्यों। आखिर वह कौन सा पाप है जिसे छुपाना पड़ रहा। आरजेडी एवं कांग्रेस में भी मतभेद है। आरजेडी के नेता जो घोषणाएं करते हैं कांग्रेस उसी पर विश्वास नहीं करती है। राजद के घोषणा पत्र पर कांग्रेस की चुप्पी है। मीडिया वाले जब पूछते हैं तो वे बोलते हैं राजद वाले बताएंगे। कांग्रेस के नामदार ने छठ को ड्रामा बताया ताकि राजद पर बिहार के लोग गुस्सा उतारे। बिहार से बाहर के कांग्रेस के नेता बिहार और बिहारियों को गाली देते हैं। पार्टी उसे बिहार बुलाकर प्रचार कर रही है। ताकि राजद का बुरा हो। बिहार चुनाव के बाद राजद और कांग्रेस में गालियां चलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। केंद्र सरकार पक्के घर दे रही है। लेकिन जहां एनडीए की सरकार नहीं है वहां यह योजना डब्बे में बंद है। जबकि जिस राज्य में एनडीए सरकार है वहां मकान बन रहे हैं। इसलिए आशीर्वाद चाहिए। बिहार में 60 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। कटिहार में एक लाख पक्के मकान दिया गया है। नीतीश जी बेटियों को साइकिल दी तो मोदी ने उसे पायलट बनाया। मुख्यमंत्री रोजगार योजना से एक करोड़ महिलाओं के खाते में दस दस हजार रुपये दिए गए हैं। आपके हक के पैसे पर राजद और कांग्रेस की नजर है जो लूटने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि अररिया, पूर्णिया, किशनंगज और कटिहार में घुसपैठिए हैं। इनका वोट पाने के लिए राजद और कांग्रेस बिहार और यहां के बच्चे के भविष्य को खतरे में डल रहे हैं।




