भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल से सोपवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यश्न रगवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री सुराजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने भी सौजन्य भेंटकर नवीन दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन में दिए गए दायित्व को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को गिलकर पं. दीनदयाल जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाना है। राष्ट्र प्रथम को भावना के साथ सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को और आगे ले जाएं और भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैव कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनका लाभ दिलाकर पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है। झाबुआ से आए कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि आगामी चुनाव में पूरा झाबुआ जिला भाजपा मय रहेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के साथ आए कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, हम जनता की सेवा उतने ही बेतहर तरीके से कर पाएंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा कर उनके दिलों में पार्टी के लिए स्थान बनाएं। मध्यप्रदेश में भाजपा का संगठन आज हर-हर गांव व घर तक पहुंच चुका है। हमें भाजपा के लिए लोगों के दिलों में स्थान बनाना है। आप लोग जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें, पार्टी संगठन आप सभी की चिंता कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र गोदी के नेतृत्व बाली केंद्र और गुख्यमंत्री डॉ. गोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश को भाजपा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए आप सभी कार्यकतां सेतु का कार्य करें। भाजपा में सभी कार्यकर्ता होते हैं, सिर्फ दायित्व का प्रभार अलग-अलग रहता है।




