विपक्षी दल सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाते है

0

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने शुक्रवार को बगहा, सहरसा और सिकटा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखे प्रहार किए। सीएम यादव ने कहा कि अब जनता के हाथ में सुदर्शन चक्र है, यह समय है हिसाब चुकता करने का। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस शासन के दौर में हालात इतने खराब थे कि लोग सूर्यास्त से पहले घर लौट जाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और पूरा देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और विदेश दोनों जगह भारत का अपमान करती है। उनके नेता सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जनता को तय करना है कि वह महागठबंधन (या कहें ‘महाठगबंधन) के साथ है या विकास के रास्ते पर चलने वाले एनडीए के साथ। यादव ने कहा कि बिहार की धरती ने हमेशा देश को दिशा दी है यही धरती है, जहां से आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और वैज्ञानिक बड़ी संख्या में देश की सेवा करते हैं। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ मंत्र ने लोकतंत्र को सशक्त बनाया है। असली लोकतंत्र है। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी तक। दूसरी ओर भाजपा में गरीब चायवाला प्रधानमंत्री बनकर देश का गौरव बढ़ाता है। धार्मिक भावनाओं को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि बिहार का भगवान श्रीराम से खास संबंध है, क्योंकि वे बिहार के दामाद हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने श्रीराम मंदिर निर्माण का हर स्तर पर विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही यह सपना साकार हुआ और आज श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का उन्होंने कहा कि मैं खुद इसका आह्वान करते हुए कहा कि सुदामा की उदाहरण हूं न मेरे परिवार में कोई तरह अपने मित्रों और गरीबों का विधायक रहा, न सांसद, न मंत्री, फिर सम्मान और सहयोग करना ही सच्चा भी मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। यही धर्म है।