मध्यप्रदेश के कुछ जिलों होगी मानसून की दस्तक

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को नीमच, श्योपुर, मुरैना और भिंड से मानसून की विदाई होने की घोषणा कर दी है। दरअसल एमपी में मानसून की वापासी 30 सितंबर से होती है। मौसम विभाग ने भी यही अनुमान लगाया था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि दक्षिण- पश्चिम मानसून की वापसी आज उत्तर- पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ भागों से हो गई है। आने वाले 2 से 3 दिन में मध्यप्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून लौटने की संभावना है। उन्होने बताया कि सितंबर के आखिरी दिनों में भी कुछ जिलों तेज बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि इस बार मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी। समय से एक दिन बाद मानसून प्रदेश में एंटर हुआ था। बुधवार को जिन जिलों से मानसून की विदाई हुई है, उनमें अमूमन 30 सितंबर तक ऐसा होता है। इस बार 6 दिन पहले ही यहां से मानसून लौट गया है।

मध्यप्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश:
मध्यप्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा है। गुना और रायसेन ऐसे जिले हैं, जहां 61 इंच से अधिक पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश होगी।