प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश और जनता की सेवा के लिए समर्पित है : डॉ. मोहन यादव

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़े के तहत गुरूवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवन पर आधारित लघु फिल्म “चलोते हैं’ को प्रदेश शासन के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरावन ही राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश और जनता की सेवा के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री खदान से निकले हुए कोहिनूर हीरे की तरह वैश्विक मंच पर चमक रहे हैं। उन्होंने बचपन में कई संघर्षों से जूझकर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री का पूरावन ही अनुकरणीय है। देश और जनता की सेवा कैसी करनी चाहिए यह भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री केवन से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए प्रधानमंत्री केवन को दिखाया गया कि कैसे एक गरीब घर का बेटा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत माता की सेवा के लिए अपना पूरावन समर्पित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह कोयले की खदान से हीरा निकालना बहुत कठिन होता है, लेकिन जब हीरा निकलकर चमकता है तो खदान धन्य हो जाती है। उसी प्रकार जब एक व्यक्ति गरीबी, कठिन परिस्थितियों, संघर्षों से निकलकर आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में वैश्विक पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं तब पूरा देश ऐसे प्रधानमंत्री पर गौरवान्वित है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री केवन से सीखना चाहिए कि कैसे कठिन परिस्थितियों में एक व्यक्ति अपनी मेहनत, लगन, निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ते हुए भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का 75वां जन्मदिन पूरा देश मना रहा है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। सेवा पखवाड़े के तहत ही प्रधानमंत्री केवन पर आधारित लघु फिल्म “चलोते हैं” को आज कार्यकर्ताओं के साथ देखा है।