प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में शुरू हुए सेवा कार्य दो अक्टूबर तक चलेंगे: हेमंत खण्डेलवाल

0

इंदौर (मध्य स्वर्णिम): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल में स्वच्छता अभियान, खजराना गणेश मंदिर के दर्शन कर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर एवं मोदी के वन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन करने के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के बन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम मित्र पार्क की सौगात देने के साथ मध्यप्रदेश की कॉटन इंडस्ट्री के सुनहरे दिन लौटा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कार्यों से देश की जनता की जिंदगी बदलने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आज प्रदेश भर में शुरू हुए, सेवा कार्य दो अक्टूबर तक अनवरत चलेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माण के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सेवा पखवाडे के तहत केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभाएं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर गोरखपुर से भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेवा पखवाडे के तहत आज प्रदेश भर में हुए सेवा कार्यों में प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मैं भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं। जन्मदिन मनाने के तरीका प्रधानमंत्री से सीखा जा सकता है। न केक न मोमबत्ती, उन्होंने अपने जन्मदिन पर देश की आधी आबादी यानी हमारी माता- बहनों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए एक अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।