इंदौर: इंदौर के हाई-प्रोफाइल कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी, सोनम रघुवंशी ने जेल से बाहर आने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सोनम की ओर से सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष जमानत याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख मुकर्रर की गई है। अभियोजन पक्ष द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए और समय मांगने के बाद अदालत ने यह फैसला लिया। यह मामला कारोबारी राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या से जुड़ा है, जिसका आरोप उसकी पत्नी सोनम पर है। पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हनीमून के दौरान ही अपने पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।




