ग्वालियर में विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

0

ग्वालियर में रूप सिंह स्टेडियम के सामने एक बदमाश ने महिला को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर थाने ले गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और आरोपी ने लव मेरिज कि थी एवं दोनों पति-पत्नी है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। जिसके बाद आरोपी ने महिला को रोककर उस पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी।