हिंसा में शामिल लोगों का रद्द हो सकता है पासपोर्ट

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद्द किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस हिंसा से जुड़े वीडियो के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकी ऐसे प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा सके। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा को अंजाम देने वाले या उसमें सीधे तौर पर शामिल होने वालों पर एक्शन लेने की तैयारी है। न्यूज एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि कानूनी प्रावधानों के तहत हिंसा में सक्रिय रूप से शामिल लोगों के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पुलिस की तरफ से यह ताजा अपडेट जंतर-मंतर के पास नीत पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद आया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि कई पुलिसकर्मी जंतर-मंतर के पास ड्यूटी के समय प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हो गए। दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह के मुताबिक वह जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हो गए।

सीजेपी आज करेगी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन:
कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। सीजेपी ने अपील की है कि छात्र संघों को हर जिले में एकत्र होकर छात्रों की मांगें पढऩी होंगी। अनुमति व व्यवस्था करनी होगी। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर आने से मना कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी भी मंत्री जितेंद्र सिंह बोल रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पर बातचीत के लिए बुलाया। आशुतोष ने जनता से हामी भरवाते हुए पूछा कि जाना चाहिए की नहीं। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपनी दो शर्तें बताते कहा कि पहली शर्त यह है कि यह बैठक जेपी नड्डा के घर पर नहीं होगी। यह मीटिंग जंतर-मंतर पर होगी या किसी न्यूट्रल जगह पर होगी।

युवाओं का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:

पीएम नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर सीजेपी की अगुआई में किए जा रहे प्रदर्शन पर पहली बार कोई प्रतिक्रिया दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ङ्ग पर पोस्ट कर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के तुरंत सुलझाने के लिए फास्ट ट्रैक कोट्र्स का गठन किया जाएगा। पीएम ने बताया कि इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस ने पहचान करनी शुरू की:
पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने अधिकारियों पर हमले और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।