दुबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव से पीछे हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब इसकी जगह खाड़ी देशों के साथ व्यापार और निवेश समझौतों को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया के नेताओं के साथ हुई बेहद सकारात्मक और उपयोगी बातचीत के बाद उन्होंने 20 प्रतिशत संयुक्त राज्य अमेरिका प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने का प्रस्ताव वापस लेने का निर्णय लिया है।




