बिहार में राहुल का छात्रों से संवाद कार्यक्रम टला

0

पटना: कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे जैसे छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज की शुरुआत की, लेकिन बिहार कांग्रेस की अंदरूनी कलह के चलते पटना में होने वाले कार्यक्रम को टाल दिया गया है । अब पटना की जगह ये कार्यक्रम देहरादून में करने का फैसला लिया गया है । दरअसल, राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज में 10 जुलाई को होनी थी, लेकिन उनकी विदेश यात्रा बढ़ाए जाने के कारण कार्यक्रम को टाल दिया गया था। अब उनके 12 को दौरे से लौटने की बात कही । बिहार यूनिट में बढ़ती गुटबाजी और आंतरिक कलह के कारण 15 जुलाई को पटना में छात्रों के साथ होने वाले कार्यक्रम को भी टाल दिया गया है। अब ये कार्यक्रम 17 जुलाई को देहरादून में होगा और इसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं। सूत्रों ने बताया कि पटना के कार्यक्रम को टालने का फैसला बिहार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की एक हालिया बैठक के बाद लिया गया। बैठक में राज्य प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष शामिल हुए थे, जहां प्रतिद्वंदी गुटों के बीच के मतभेद खुलकर सामने आ गए। सांगठनिक दरार को बढ़ता देख पार्टी नेतृत्व ने आयोजन को आगे बढ़ाना का फैसला लिया। कांग्रेस इस मुहिम की साख को बनाए रखने के लिए देहरादून में पहला कार्यक्रम करने जा रही क्योंकि कोटा में इसकी शुरुआत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। ये सांगठनिक अशांति केवल बिहार तक सीमित नहीं है. बल्कि कई अन्य कांग्रेस इकाइयों में भी असंतोष के संकेत मिल रहे हैं।