पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर की गूंज सुनी: पीएम

0

मेलबर्न (मध्य स्वर्णिम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं । उन्होंने गुरुवार को मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया । इस मेगा शो में 30 हजार भारतीय शामिल हुए। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का एक बार फिर जिक्र किया है। पीएम ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हुए धमाकों की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी । भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा, धमाके पड़ोसियों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी । आतंकी कैंप पर इस कड़े प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ ? भारत इतने पर ही रुकना नहीं चाहता, भारत कह रहा है ग्रो मोर, ग्रो मोर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम भारतीय ऐसे ही हैं जैसे दूध में चीनी मिल जाती है और उसे और भी मीठा कर देती है। वैसे ही, हम भारतीय दुनिया भर में अपने प्रेम का रंग घोलते रहते हैं। घर में दूध तो ऑस्ट्रेलिया वाला आता है, लेकिन चाय भारत वाली बनती है… उन्होंने कहा, आपने सुना होगा कि भारत में आजकल भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड चल रहा है। हमारी Gen-Z इसे आगे बढ़ा रही है और यहां ऑस्ट्रेलिया में भी, मैंने सुना है कि आपके वीकेंड भी आस्था और आध्यात्म से भरा रहता है ।

ईरान के खौफ से ट्रंप ने बीच रास्ते में बदला विमान?
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से वापसी के दौरान अपने विमान को बीच रास्ते में ही बदल लिया। उन्होंने कतर द्वारा उपहार में मिले नए बोइंग 747-8 जेट को छोड़कर अपने पुराने एयरफोर्स वन से उड़ान भरी। ब्रिटेन के आरएएफ मिल्डेनहॉल में एक संक्षिप्त ठहराव के बाद विमान बदलने के इस फैसले ने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुए सैन्य संघर्ष के बाद, यूएस सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति ट्रंप को विमान बदलने की सलाह दी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम किसी विशेष खतरे की प्रतिक्रिया के बजाय, एहतियात के तौर पर उठाया गया था, क्योंकि कतर से मिले नए विमान में अभी तक वे सभी उन्नत सुरक्षा सुविधाएँ स्थापित नहीं की गई थीं जो मौजूदा एयरफोर्स वन बेड़े में मौजूद हैं।