स्विट्जरलैंड में अमेरिकी-ईरान वार्ता हुई शुरू, ईरान हिजबुल्लाह को रोके, वरना फिर हमला करेंगे: डोनाल्ड ट्रम्प

0

वॉशिंगटन (मध्य स्वर्णिम): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि वह लेबनान में अपने समर्थक संगठन हिजबुल्लाह की गतिविधियों पर रोक लगाए। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर ऐसा ईरान ने हिजबुल्लाह को नहीं रोका, तो अमेरिका उस पर पिछले हफ्ते से भी ज्यादा बड़ा हमला करेगा । इसी बीच स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वार्ता के दौरान कहा कि पिछले कुछ घंटों में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान मिलकर शांति और समृद्धि के लिए काम कर सकते हैं। वेंस बोले- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते हैं कि दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय शुरू हो और अगले 10 साल में पश्चिम एशिया की तस्वीर बदल जाए। पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में चल रही इस वार्ता का मकसद क्षेत्र में तनाव कम करना और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ना है। ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स ने जहाजों को होर्मुज के पास से न गुजरने की चेतावनी दी और कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं होगी ।