भारतीय नौसेना को मिले 3 स्वदेशी युद्धपोत

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारत के समुद्री बेड़े में रविवार को एक साथ तीन जहाजों का शामिल होना बड़ी उपलब्धि है। साथ ही भारतीय नौसेना की समुद्र में ताकत बढ़ी है। इसमें एक जहाज गहरे समुद्र और तटीय इलाकों के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे अब खोज और बचाव कार्यों में और तेजी आ सकेगी। घातक ब्रह्मोस मिसाइलों, टॉरपीडो और रडार से बचने की उन्नत तकनीकों से लैस आईएनएस दूनागिरी मिलने से नौसेना की युद्धक क्षमता बढ़ेगी। नौसेना में शामिल किया गया आईएनएस अग्रय पनडुब्बी रोधी युद्धपोत है, जिससे पानी में ही दुश्मन की पनडुब्बियों को नष्ट करने की क्षमता बढ़ेगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 3 अत्याधुनिक स्वदेशी जहाजों आईएनएस अग्रय, आईएनएस दूनागिरी और आईएनएस संशोधक राष्ट्र को समर्पित किये। तीनों जहाजों का औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल होना निश्चित ही भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का प्रमाण है।