मयूरभंज (मध्य स्वर्णिम): राष्ट्रपति मुर्मू के 68वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें शुभकामनाएँ देकर कहा कि उन्होंने केवल मयूरभंज ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा की पहचान को मजबूत किया है। पीएम मोदी राष्ट्रपति के साथ उनके ससुराल पहाड़पुर भी गए, जहाँ उन्होंने कौशल प्रशिक्षण हब में छात्राओं से बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले में 47600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गाँव को सोलर गाँव के रूप में विकसित करने की घोषणा की। यह कार्यक्रम राज्य में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहे।
पीएम ने ओडिशा को उत्सव और विकास दोनों का केंद्र बताया:
उन्होंने संथाल समुदाय के पवित्र स्थल संथाली जाहेरा और हो जाहेरा में भी पूजा-अर्चना की। पहाड़पुर को सोलर गाँव बनाने की घोषणा कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर घर तक सौर ऊर्जा पहुँचाई जाएगी और इस कोणार्क सूर्य मंदिर की तरह एक नए आदर्श गाँव के रूप में पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में ओडिशा को उत्सव और विकास दोनों का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि 2036 में ओडिशा के गठन के 100 साल और 2047 में देश की आज़ादी के 100 साल पूरे होने वाले और ओडिशा का विकास ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा। कांग्रेस पर निशाना साधकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके शासनकाल में पूर्वी भारत पिछड़ेपन का प्रतीक रहा, लेकिन अब यह क्षेत्र विकास का नया प्रवेश द्वार बन रहा है। उन्होंने बताया कि ओडिशा में लगभग 20 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं।इस दौर के दौरान जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।




