पीएम मोदी 6 दिन की फ्रांस-स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना, जी7 समिट में लेंगे भाग

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): पीएम मोदी 6 दिन की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर शनिवार सुबह रवाना हो गए। पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। सबसे पहले मोदी 13-14 जून को नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया रवाना हो होंगे। यहां वे 15 जून तक रहेंगे । यहां प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी 16 जून को पेरिस जाएंगे। यहां एवियन शहर में होने वाले 17 जून को जी7 समिट में हिस्सा लेंगे। समिट में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नई साझेदारियों और एआई के मुद्दे पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की कई वर्ल्ड लीडर्स समेत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से भी मुलाकात हो सकती है। जी7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की मॉडर्न इकोनॉमी वाला देश कहा जाता है । इसमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। बता दें पहले इसका नाम जी-8 हुआ करता था ।