अमेरिका और ईरान में जल्द समझौता

0

तेहरान (मध्य स्वर्णिम): ईरान और अमेरिका के बीच रविवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं । अमेरिका और ईरान के बीच यह अंतरिम डील इसी हफ्ते के आखिर में हो सकती है। इसमें युद्ध रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के साथ-साथ ईरान के परमाणु बम ना बनाने पर बातचीत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील फाइनल होने का ऐलान किया है। हालांकि कुछ मुद्दों पर बातचीत जिनेवा डील के बाद होगी। सीएनएन ने एक राजनयिक के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दोनों पक्ष ‘ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ (समझौता ज्ञापन) के टेक्स्ट पर सहमत हो गए हैं। हालांकि अभी इसे अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। राजनयिक के अनुसार, समझौते की कुल छह मुख्य बातें इस तरह से हैं, जिन पर जिनेवा बैठक के लिए सहमति बनी है । राजनयिक ने यह नहीं बताया है कि डील में ईरान के फ्रीज अरबों डॉलर के फंड को जारी करना शामिल है या नहीं। समझौते के लिए यह ईरान की एक मुख्य मांग रही है। राजनयिक ने कहा कि बातचीत के अंतिम दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान के परमाणु कार्यक्रम की स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा हुई है ।