4399 दिनों पीएम ने सेवा का बनाया रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का खड़े होकर अभिवादन किया । मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए और उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया पीएम मोदी ने 10 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी ने जिस तरह से ये रिकॉर्ड बनाया, उसे लेकर केंद्रीय कैबिनेट ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। बीते 12 साल से लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक सेवा करने के लिए पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया ।

जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई:
इटालियन गणराज्य की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। हाल के हफ्तों में रोम में फिर से मिलना और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी शुरू करना खुशी की बात है, जो भविष्य में हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने की उम्मीद करती है।