खबर विश्लेषण: राकेश व्यास (मो. 9977701999)
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के काम करने का अंदाज दूसरी पार्टियों से भिन्न रहा है। यहाँ पार्टी ऐसे प्रत्याशियों को पद देती है जिसका पार्टी और संगठन में काम करने का अनुभव हो, लम्बे इंतजार के बाद भाजपा ने अध्यक्ष की घोषणा की थी। अब युवा मोर्चा के लिए भी कार्यकर्ताओ ने बड़ा इंतजार किया, माना जा रहा जल्द ही प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। अब सवाल ये है की पार्टी किसे युवा मोर्चा की कमान सौंपेगी? क्योकि अध्यक्ष पद के कई दावेदार है , कुछ मंत्रियों के पसंद के, कुछ पूर्व मंत्रियों के पसन्द के, कुछ संगठन के चहेते है देखना ये होगा की किसका सिक्का भारी है। प्रदेश अध्यक्ष अपनी छवि के अनुसार युवा मोर्चा को नए सिरे से संवारने की तैयारी में है। संगठन का फोकस ऐसे नेतृत्व पर है जो न सिर्फ ऊर्जावान हो वल्कि कार्यकर्ताओ के बीच भी स्वीकार्यता रखता हो। इस लिए सब बड़े नेता अपना- अपना जोर लगा रहे है ताकि उनका व्यक्ति स्थापित हो जाएँ। प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर राजधानी से लेकर जिला मुख्यालय तक हलचल मची हुई है। कई युवा नेता इस दौड़ में अपनी पूरी ताकत झोक रहे है, इसमें वर्तमान महामंत्री राहुल तिवारी जो प्रबल दावेदार भी है, फिर उपाध्यक्ष विवेक चौहान, योगेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा, गजेंद्र तोमर, अंशुल तिवारी के नाम की चर्चा जोरो पर है, इन में से कुछ नेता संगठन में लम्बे समय से है। वैसे अंशुल तिवारी दौड़ में सबसे आगे है लेकिन युवा मोर्चा के नियम अनुसार अध्यक्ष पद की आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए जिसे अंशुल तिवारी पार कर चुके है जिसके चलते उनकी दावेदारी कमज़ोर पड़ सकती है। वैसे अंशुल के लिए कई नेता सिफारिश कर रहे है। वैसे दिमनी से गजेंद्र सिंह और अंकित गर्ग के लिए बीड़ी शर्मा पैरवी कर रहे हैं। प्रवीण शर्मा वैसे ग्वालियर से आते है पर वो मुख्यमंत्री के खास माने जा रहे हैं जिनके नाम की भी लॉटरी खुल सकती है। वैसे पार्टी के भीतर की राय भी मुखर हो रही है की मोर्चा तभी प्रभावी ढंग से चलता है जब संगठन के भीतर से किसी ऐसे चेहरे को कमान सौंपी जाती है। जो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में सक्रिय रहा हो, खबर ये आ रही है कि बिहार चुनाव के बाद इस पर तेजी से मंथन होगा। जिसमे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इस नियुक्ति को लेकर चर्चा करेंगे और भी एक दर्जन नाम पार्टी के पास आये है। सब नामो में चर्चा होने के बाद नाम फाइनल करके के सहमति के लिए केंद्रीय संगठन को भेजा जायेगा वहां से सहमति के बाद घोषणा कि जाएगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




